Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
फतेहपुर, विधायक हाकम अली खां नें फतेहपुर के घड़वा जोहड़ा में हाल ही विकसित किये गये पार्क का आज बुधवार को लोकार्पण किया | इस घड़वा जोहड़े को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार हाल ही में पोधारोपण का कार्य एंव मरम्मत कार्य कर पार्क डेवलप किया गया था | जिसका विधायक की अध्यक्षता में फीता काट कर लोकार्पण किया गया तथा इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया | जल्द लोकार्पण होने से फतेहपुर क्षेत्र के नागरिकों को घुमने में सहूलियत होगी वहीं घड़वा जोहड़ा प्राचीन होने के कारण यहाँ पर पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी | लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुरलीधर भिण्डा (अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री सीमा जागरण मंच), नगरपालिका अध्यक्षा ललिता भिण्डा, मधुसुदन भिण्डा व नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी कमलेश कुमार मीणा सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे | इसके साथ ही विधायक नें भाजपा के कदावर एंव कर्मठ दिवंगत नेता बनवारी लाल भिण्डा की प्रथम पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर सभा को सम्बोधित किया |
