Archive Notice: This article was originally published on 21 जुलाई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सूरजगढ़(के. के. गाँधी) भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत शनिवार देर सांय स्थानीय विधायक सुभाष पुनियां ने कस्बे के वार्ड नं 18 से व रविवार सुबह बूथ नं 48 व 49 से अभियान का शुभारंभ किया। विधायक पुनियां ने बूथ समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है मै भी पार्टी का एक सच्चा कार्यकर्ता हूं। भारतीय जनता पार्टी में कोई छोटा बड़ा नही सब एक समान है सदस्यता अभियान को उत्सव मानकर घर घर जाकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ें। नगर अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि कस्बे में 2 सौ नए सदस्य बनाने है जो कार्यकर्ता 25 सदस्य बनाएगा वह सक्रिय सदस्य माना जाएगा। इस मौके पर महामंत्री रूक्मानंद सैनी, मनोज पुजारी, बूथ अध्यक्ष महेश सैनी, उपाध्यक्ष सुनिल पालीवाल, शक्ति केन्द्र प्रभारी कृष्ण चावला, बलबीर कटारिया, सज्जन जांगिड़, मंत्री नरेन्द्र बावरिया, नवीन डिग्रवाल, शंकर भार्गव, अजय कुमार, रामप्रताप सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...