Archive Notice: This article was originally published on 2 मार्च 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सुजानगढ़, एयर फोर्स विंग कमांडर अभिनंदन के भारत वापस लौटने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने गांधी चौक में जश्र मनाया। कार्यक्रम में अभिनंदन के स्वागत में रेत से विंग कमांडर अभिनंदन की प्रतिमा बनाई गई और तिरंगे रंगो के साथ शेर की आकृति भी बनाई गई। इस दौरान सभापति सिकंदर अली खिलजी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सविता राठी, मो. इदरीश गौरी, बजरंगलाल सेन, जगदीश भार्गव, रामवतार शर्मा, अयूब नसवाण, जब्बार भूट्टा, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मुकुल मिश्रा, ऊषा बगड़ा, इकबाल खान, रामावतार शर्मा, मोहनलाल सुराणा, इमरान खान, राजेंद्र बैदी, फारूक भूट्टा, युनूस खां हाशमखानी, खालिद गौरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने भारत माता व भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाये और कहा कि देश की सेना पर हमें गर्व है। साथ ही वक्ताओं ने विंग कमांडर अभिनंदन के स्वदेश लौटने पर खुशी जाहिर की। वहीं अभिनंदन की प्रतिमा के साथ सैंकड़ो की संख्या में लोगों ने सेल्फी भी ली और शोसल मीडिया पर वायरल करते नजर आये।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...