Archive Notice: This article was originally published on 15 मार्च 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

जिला भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव के मध्यनजर संगठनात्मक बैठक का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जिले के सभी मण्डलो के मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री चूरू जिला पदाधिकारी, विभिन्न प्रकल्प के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा यह अब तक के हुए चुनावों में सबसे अलग है। यह राष्ट्रवाद का चुनाव है इसलिए सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को तन, मन व धन से अभी चुनाव की तैयारियों में लग जाने का आह्वान किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता फतेहचन्द सोती ने पार्टी की रीति निति के बारे में बताया। इसी के अन्तर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुऐ प्रदेश भाजपा से आये हुऐ विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मण्डल, शक्ति केन्द्र तथा बूथ तक पहुंचाने का आह्वान किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...