Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
बुहाना [सुरेंद्र डैला ] उपखंड मुख्यालय के सुलताना अहिरान गांव में नवयुवक चरित्र निर्माण उद्योग प्रशिक्षण एवं संस्कार शिविर का शुभारंभ आज मंगलवार को किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व बी ई ईओ जयसिंह यादव रहे अध्यक्षता अशोक राय का ने की की। आयोजक वीरेंद्र शास्त्री पहलवान ने बताया कि 18 से 25 जून तक होने वाले शिविर में चरित्र निर्माण, संस्कार, योग के साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। इस मौके पर अध्यापक लक्ष्मीनारायण होशियार सिंह वीरसेन शास्त्री सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
