Archive Notice: This article was originally published on 3 मार्च 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] कल चार मार्च को राजस्थान सरकार की ग़लत नीतियों और छात्रों के साथ बार बार पेपर लीक मामले की शिथिल व्यवस्था के विरुद्ध भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर विधान सभा के घेराव में क्षैत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे। पूर्व प्रधान एवं पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मख्खन लाल शर्मा ने अजीतगढ़ ,हरिपुरा,सांवलपुरा,किशोर पुरा,खटकड़,अजमेरी ,टेटरा, चीपलाटा,पीथलपुर,मानगढ़,आसपुरा,जूगराजपुरा सहित दर्जनों गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर युवा विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ युवा आक्रोश महा प्रदर्शन विधान सभा घेराव में चलने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य महेंद्र रैगर ,नगर अध्यक्ष दिनेश गोविंद शर्मा ,चीपलाटा टोडा मंडल अध्यक्ष शिव पाल गुर्जर उपस्थित रहे।साथ ही अजीतगढ़ दिवराला मंडल युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को दिवराला रामसर जोड़ा राधा कृष्ण मंदिर में शनिवार को पेपर लीक के मामले के विरुद्ध होने वाले विधानसभा घेराव को लेकर बैठक आयोजित की गई।बैठक में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र डागर, सुरेश जांगिड़ ,महावीर गुर्जर ,विष्णु शर्मा ,कैलाश जाट, नरेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, भवानी शंकर पारीक आदि उपस्थित थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...