Posted inRajasthan News (राजस्थान समाचार)

Royal Wedding : राजस्थान में होगी शाही शादी, डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे शामिल होंगे, लगातार 3 दिन रहेगा VVIP मूवमेंट

Rajasthan Royal Weeding : राजस्थान में 21 नवंबर की शाम से आगामी तीन दिन VVIP मोमेंट रहने वाला है। बता दे कि उदयपुर एक बार फिर रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग की चकाचौंध में डूबने वाला है। जानकारी के लिए बता दे कि अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन के बेटे और अमेरिकी मूल की दुल्हन एलिजाबेथ की शादी का। इस शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर अपनी पूरी फैमिली के साथ पहली बार उदयपुर आ रहे हैं। वे 21 नवंबर की शाम को उदयपुर पहुंचेंगे। 24 नवंबर की शाम तक रुकेंगे। वहीँ प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है।

डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे फॅमिली के साथ होंगें शामिल

जानकारी के लिए बता दे कि 21-22 नवंबर को होने वाली इस ग्रैंड वेडिंग के लिए जग मंदिर पैलेस और सिटी पैलेस के माणक चौक को सजाया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए बिजनेस से जुड़ी कई हस्तियां उदयपुर आएंगी। ट्रम्प जूनियर पिछोला झील के बीच बने आलीशान लीला पैलेस में ठहरेंगे।

अमेरिकी सीक्रेट टीम भी राजस्थान पहुंची

जानकारी के लिए बता दे कि अमेरिका राष्ट्रपति कि फैमली यहाँ है तो ये VIIP मोमेंट रहने वाला है। ऐसे में उनकी सुरक्षा में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की टीम पहले ही उदयपुर पहुंच चुकी है। डबोक एयरपोर्ट पर दर्जनों चार्टर प्लेन उतरेंगे। सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। वेडिंग से जुड़े दूसरे प्रोग्राम सिटी पैलेस के माणक चौक में होंगे।

ट्रम्प के बेटे का दुसरा दौरा

जनकारी के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप के बेटे इंडिया में दूसरी बार आ रहे हैं। इससे पहले वे फरवरी 2018 में पहली बार इंडिया आए थे। तब वे नई दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता गए थे। वहीँ उस समय उनका दौरा विवाद में भी रहा था।

भारत में चल रहे है कई काम

जानकारी के लिए बता दे कि ट्रंप के परिवार के भारत में कई बिजनेस प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं। पहली यात्रा भी उन्होंने ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन द्वारा बनाए जा रहे गगनचुंबी लग्जरी कांडोस (अपार्टमेंट सरीखा) के प्रचार के लिए ही की थी। इस परियोजना का पूरा मालिकाना हक राष्ट्रपति ट्रंप के पास है।