Posted inRajasthan News (राजस्थान समाचार)

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान के 18 जिलों में कोहरे और शीतलहर का हाई अलर्ट जारी, कोहरे में कई शहर गायब, 20 जिलों के स्कूलों में बढ़ी छुट्टियां

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में आज सुबह से ठंढ के कारण आमजन का हाल बेहाल हो गया है। बता दे कि प्रदेश में आज सीजन का सबसे घना कोहरा है। जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर सहित 15 से ज्यादा जिलों में सुबह 10 बजे तक घनी धुंध से कई शहर गायब दिखाई दिए। वहीँ वाहन चालकों काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। लाइट जलाकर चलाने के बाद भी वाहन रेंग रेंग कर चलने के लिए मजबूर है। भरतपुर के गहनौली में सुबह 8 बजे कोहरे के चलते एक हादसा हो गया जिससे एक महिला कि जान चली गई।

ट्रेन लेट स्कूलों में छुट्टियां

मौसम ने आमजन के साथ साथ ट्रेनों कि रफ़्तार भी धीमी कर दी है। आज चित्तौड़गढ़ में कई ट्रेनों के शेड्यूल पर भी असर हुआ है। वहीं,प्रदेश के 20 जिलों में आज से 8वीं क्लास तक स्कूलों में छुट्‌टी की गई है। कई जिलों में स्कूलों का टाइम भी बदला है।

18 जिलों में अलर्ट विजिबलिटी 0

मंगलवार सुबह भी शीतलहर के कारण कड़ाके की सर्दी महसूस हुई। राज्य में कोहरे का असर 7 जनवरी और कोल्ड-वेव का असर 9 जनवरी तक रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह जयपुर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 0 मीटर रही।

लगातार गिर रहा है तापमान

नए साल की शुरुआत से राजस्थान में सर्दी बढ़ गई है। IMD के अपडेट के अनुसार बता दे कि बीते 5 दिन में तीन दिन माउंट आबू सहित शेखावाटी के कई एरिया में पारा एक डिग्री या उससे कम रहा। सर्दी के साथ घना कोहरा और बर्फीली हवा लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।