Posted inRajasthan News (राजस्थान समाचार)

Rajasthan Police Promotion : राजस्थान में जल्द होगा इन पुलिसकर्मियों का प्रमोशन, कोर्ट के फैंसले के बाद मिली राहत

Rajasthan Police Promotion : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की राजस्थान पुलिस में लंबे समय से अटके पदोन्नति के मामलों में राज्य सरकार ने अब राहत दी है। जानकारी के लिए बता दे की पुलिस मुख्यालय ने सिपाही, हवलदार के 1100 छाया पद स्वीकृत किए हैं। इससे अब दो से ज्यादा संतान वाले सिपाहियों को भी पदोन्नति का लाभ मिलेगा। जो रुकावट आ रही थी वो अब ख़त्म हो गई है।

पिछले कई साल से अटकी थी पदोन्नति

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पिछले कई साल से दो संतान का नियम लागू होने से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की पदोन्नति अटकी हुई है। राजस्थान सरकार ने वर्ष 2023 में सेवा नियमों में संशोधन कर तीन संतान वाले कर्मचारियों को भी पदोन्नति के लिए पात्र माना था।Rajasthan Police Promotion

हाईकोर्ट में कानूनी चुनौती

जानकारी के लिए बता दे की इस संशोधन को हाईकोर्ट में कानूनी चुनौती दी गई थी। इससे 2024 में न्यायालय की ओर से अंतरिम रोक लगा दी गई थी। अब 2025 में कोर्ट ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। सरकार ने नियमों को प्रभावी रूप से लागू करते हुए पुलिस विभाग में छाया पदों को मंजूरी दे दी है।

1100 पदों पर जल्द शुरू होगी पदोन्नति की प्रक्रिया

ख़ुशी की खबर ये है की पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार 1100 छाया पदों पर अब जल्द ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उदयपुर रेंज में 281 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसमें चित्तौडग़ढ़ जिला भी शामिल है।Rajasthan Police Promotion

बता दे की पुलिसकर्मी इस मामले में कई बार सरकार से छाया पद सृजित करने की मांग कर चुके है। अब इन पदों के स्वीकृत होने से ऐसे कर्मियों को पदोन्नति की समस्या से मुक्ति मिलेगी। वहीँ इस फैंसले के बाद पुलिसकर्मियों के चेहरे पर ख़ुशी दिखी।