Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
गौरतलब है कि जिला स्तर पर सम्मानित ग्राम पंचायतों को गरीबी उन्मूलन में बाजौर, कटराथल, आभावास, स्वस्थ पंचायत में रहनावा, कंवरपुरा, बाजौर, बाल हितैषी पंचायत में मोरडूंगा, कटराथल, बाजौर, पर्याप्त जल पंचायत में दीनवा लाडखानी, बाजौर, कटराथल, साफ-सुथरी एवं हरी-भरी पंचायत में बाज्यावास, गोकुलपुरा, कटराथल, आत्मनिर्भर एवं सुदृढ पंचायत में खाखोली, कांसली, कटराथल, सामाजिक सुरक्षित पंचायत में मोरडूंगा, बाजौर, बेरी, सुशासन पंचायत में भीमा, गोकुलपुरा, कटराथल, महिला हितैषी पंचायत में गोकुलपुरा, कटराथल, बाजौर को सवोच्च अंक प्राप्त करने पर सरंपच, ग्राम विकास अधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि जिला स्तर पर विभिन्न थीमों पर सम्मान प्राप्त करना अपने आप में बड़े गौरव की बात है। उन्होंने कहा आगामी वर्ष के लिए अभी से प्रश्नोत्तरी की तैयारी शुरू करें ताकि ग्राम पंचायतें उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो सके।
