Archive Notice: This article was originally published on 9 जुलाई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

नीमकाथाना, कोतवाली थानान्तर्गत सुभाष मंडी स्थित श्री श्याम मोबाईल पांइट में सोमवार रात्री को अज्ञात चोर लाखों रूपये के मोबाईल चोरी कर फरार हो गए। दुकान मालिक सुबह दुकान पर पहुंचा तो शट्टर का कुंदा टूटा हुआ मिला। अंदर देखा तो रखे मोबाईल गायब मिले तो दुकान मालिक दंग रह गया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। दुकान मालिक धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह दुकान पर आया था। शट्टर का कुंदा टुटा हुआ मिला। अंदर रखा सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। मंहगे मोबाईल फोन भी गायब मिले। विगत दो दिन पहले ही करीब आठ-नौ लाख रूपये के मोबाईल व अन्य सामान ऑर्डर से मंगवाया था। अज्ञात चोरों ने रात्री को दुकान में रखे करीब डेढ लाख नगदी एवं 20-22 लाख रूपये के किमती मोबाईल चुरा ले गए। मौके पर थानाधिकारी राजेन्द्र यादव मय जाब्ते पहुंचकर घटना की बारिकी से जांच कर आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर जानकारी जुटाई। बड़ी वारदात को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक रामवतार सोनी भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। थानाधिकारी यादव ने बताया कि दुकान के पास वाली गली में एक नाली में वारदात में काम लिए गए औजार बरामद हुए हैं। सीसीटीवी कैमरों को खंगाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि डेढ साल पूर्व कपिल मंडी में अज्ञात चोरों ने एक साथ दर्जनभर से अधिक दुकानों के शट्टर तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिनका आज तक खुलासा नहीं हो पाया। चोरी की घटना को देखते हुए व्यापारियों ने दर्जनभर निजी चोकीदारों के हाथ में सुरक्षा थमाई गई थी। डेढ़ वर्ष तक बाजार में रात्री को कोई भी चोरी की घटना घटित नहीं हुई थी। लेकिन एक बार फिर चोरों के हौंसले बुलंद हो गए और मोबाईल दुकान को निशाना बना दिया। जिस पर मोबाईल व्यापार संघ अध्यक्ष नरेश शर्मा ने घटना की कंडी निंदा करते हुए पुलिस रात्री गश्त पर सवालिया निशान लगाकर आक्रोश व्याप्त किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...