Archive Notice: This article was originally published on 21 अप्रैल 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

श्रीमाधोपुर [महेंद्र खडोलिया ] कस्बे में देर रात्रि को अचानक पशु पालकों पर कहर बरपा अज्ञात जानवरों ने करीब आधा दर्जन बकरियों को काट कर उन्हें घायल कर दिया अचानक घायल के बाद में तड़पती बकरियों की देर रात को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड नंबर 07 नई ढ़ाणी जयरामकावाली में सचिव कुमार सैनी की एक बकरी, सुरेश कुमार सैनी की दो बकरी, ज्ञानचंद सैनी की दो बकरी, मुकेश कुमार सैनी की एक बकरी सहित करीब 8 बकरियों का शिकार कर बकरियों को मार डाला । लोगों की आधा दर्जन से अधिक बकरियों की अज्ञात जानवर ने काटा खाया। जिससे अज्ञात जानवर की शिकार हुई सभी बकरियों की मौत हो गई। पीड़ितों के परिजनों ने बताया कि अचानक बकरियों की मिनमिनाती देखकर परिजन दौड़े तो करीब दो जानवर जिनकी ऊंचाई लम्बाई काफी थी। परिजनों को आते देखकर परिजन पीछे दौड़े तो अज्ञात जानवर दिवार को फांदकर भाग गए। वहीं अचानक एक ही परिवार से करीब आधा दर्जन से अधिक बकरियों की मौत की खबर के बाद पशुपालकों का हाल बुरा हो गया। आधा दर्जन बकरियों की मौत से पीड़ित परिवार को करीब 50से 60 हजार रूपयों का नुकसान हो गया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...