Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
फतेहपुर शेखावाटी [बाबूलाल सैनी] कस्बे में इन दिनों हाड कंपकंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है जिससे लोगो का जिना मुश्किल हो चला है। फतेहपुर में तापमान रिकॉर्ड स्तर @ – 4 डिग्री तक जा पहुंचा है। लगातार तापमान तीसरे दिन जमाव बिंदु के नीचे बना हुआ है जो पिछले साल लगातार 9 दिन तक रहा था। तापमान माइनस में होने से राजस्थान में सबसे ठंडा फतेहपुर तथा देश में 5 सबसे ठंडी शहरों में फतेहपुर बना हुआ है और लोग गर्म कपड़े तथा अलाव का सहारा ले रहे हैं। फतेहपुर शेखावाटी के रघुनाथपुरा बस स्टैंड पोस्ट बड़ो का प्रोग्राम रखा गया जिसमें गरमा गरम जलेबी और गरमा गरम पकौड़ी हलवाई विनोद कुमार गढ़वाल द्वारा बनाई गई। कार्यक्रम में विक्की गढ़वाल, भंवर लाल गौड़, सुभाष गढ़वाल, शिवकुमार गढ़वाल, बाबूलाल गौड़ आदि ने अपनी भूमिका निभाई।
