Archive Notice: This article was originally published on 13 सितम्बर 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

श्रीमाधोपुर [अमरचंद शर्मा ] श्रीमाधोपुर में दिनदहाडे व्यापारी कैलाश चंद दीनदयाल कसेरा की दुकान पर काम करने वाले मुनीम लोकेश शर्मा साथ हुई लूट की वारदात| मुनीम लोकेश शर्मा ने बताया की वह अपने साथी के साथ आईसीआईसीआई बैंक में 4 लाख 57 हजार रुपये जमा करवाने गया था तभी बैंक के सामने से आई एक बाईक पर सवार दो युवको ने उनकी बाईक को टक्कर मार दी व रुपयों से भरा बैग लेकर खंडेला रोड की तरफ फरार हो गए | जिसकी सुचना पुलिश को दी गयी, पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करके जाँच शुरू कर दी है तथा नाकाबंदी करवाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है तथा जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वाशन दिया है | घटना की जानकारी मिलने पर श्रीमाधोपुर विधायक व् पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत मौके पर पहुचे तथा घटना स्थल का जायजा लिया व पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के लिए कहा गया|

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...