Archive Notice: This article was originally published on 18 अप्रैल 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

दुल्हन के अपरहरण के मामले में राजपुत समाज के लोगो ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। वहीं धोद क्षेत्र में दुल्हन के अपहरण मामले को लेकर सीकर में प्रदर्शन कर रहे राजपूत समाज के लोगों ने प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम हटा दिया है। एसपी डॉ अमन दीप कपूर व एडीएम जयप्रकाश ने आरोपियों को तीन दिन के अंदर गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद एकबारगी कलेक्टर आवास के सामने का रास्ता खोल दिया गया है। हालांकि प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आंदोलन और वार्ताओं का दौर अब भी जारी रहेगा। उधर, रास्ता खाली करने के बाद करणी सेना के नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के अगुवाई में राजपूत समाज का एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर सी आर मीणा से वार्ता के लिए कलेक्ट्रेट भी पहुंचा। बता दें कि दुल्हन के अपहरण के बाद से ही सीकर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। प्रशासन से वार्ता विफल होने के बाद कलेक्ट्रेट बंगले के सामने सैकड़ो लोग सडक़ों को जाम कर प्रदर्शन कर करने लगे। प्रदर्शन में करणी सेना से जुड़े सुखदेव सिंह गोगामेडी व उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र गुढ़ा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग शामिल थे। उधर, शहर में भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है। सीकर जिले के अलावा बाहर से भी अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया है। गौरतलब है कि धोद थाना क्षेत्र के गांव नावगा से बुधवार सुबह एक दुल्हन को फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया था।
-शहर में तनावपूर्ण स्थिति दुल्हन के अपहरण मामले के बाद आक्रोशित राजपूत समाज के प्रदर्शन के बाद शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हालांकि आश्वासन पर मामला शांत हो गया है। लेकिन वार्ताओं का दौर जारी है।
-जगह-जगह दबिश वहीं पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस ने अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया है। दुल्हन व मुख्य आरोपी अभी पुलिस से दूर है। इधर, नागवा गांव में भी पुलिस जाब्ता तैनात किया हुआ है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...