Archive Notice: This article was originally published on 24 नवम्बर 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

फतेहपुर शेखावाटी [बाबूलाल सैनी ] कस्बे की चूरू रोड की इतनी बुरी हालत बनी हुई है जिसके चलते राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो चूका है। पिछले एक साल से ठेकेदार की लापरवाही से मोहल्लेवासी गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हो रहे है। वही विदेशी सैलानी रोज गंदे पानी में गिरने के शिकार हो रहे है। गौरतलब है कि फतेहपुर का हेरिटेज सिटी का मुख्य इलाका नादिन ली प्रिंस हवेली गली करीब 1 साल से सड़क ठेकेदार की लापरवाही का दंश झेल रहे है। पर्यटकों की सीजन में सैकड़ों विदेशी सैलानी रोज यहाँ आते है और उन्हें भी स्वच्छ भारत में इस परेशानी को झेलना पड़ रहा है। आसपास के क्षेत्र में स्थित कई सरकारी और प्राइवेट स्कूल के बच्चे भी इससे परेशान हो रहे है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...