Archive Notice: This article was originally published on 22 मार्च 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

बीसूका उपाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने कहा कि बारिश कम होने की वजह से सीकर में जलस्तर तेजी से कम हो रहा है, इसके लिए जिला प्रशासन को नवाचार किए जाने की जरूरत है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि जहां पानी इकट्ठा करने की व्यवस्था नहीं हो रही है वहां 10 से 15 घरों की छतों का बरसाती पानी इकट्ठा कर एक जगह स्टोर किया जा सकता है। कार्यशाला के दौरान संयुक्त निदेशक कृषि रामनिवास पालीवाल व एसई पीएचइडी चुनीलाल भास्कर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पत्रकारों और आम लोगों को दी। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा डोटासरा, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग राकेश कुमार लाटा, प्रधान, जिला परिषद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय अधिकारी, मीडियाकर्मी कार्यशाला में उपस्थित रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...