Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
प्रदेश की मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे सिंधिया 6 से 9 अप्रैल तक सीकर जिले के दौरे पर रहकर भाजपा कार्यकर्ताओं से जनसंवाद करते हुए फीडबैक लेगी। इसी प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने जनसंवाद स्थान के कार्यक्रमों की व रात्रि विश्राम स्थल का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। दांतारामगढ़ के उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, तहसीलदार सीमा खेतान, विकास अधिकारी सुप्यार कपूरिया, गिरदावर राजेन्द्र शर्मा, पटवारी रामपाल चौधरी, गिरदावर विनोद शर्मा सहित कर्मचारी जन सवंाद कार्यक्रर्मो को सफल बनाने के लिए मौका स्थल पर पहुंच कर जगह का अवलोकन तैयारियों को अंतिम रूप देने मे लगे हुए है। उपखण्ड अधिकारी शर्मा ने बताया कि राजस्थान की मुख्यमंत्री खाटूश्यामजी में होटल लखदातार में 7 व 8 अप्रैल को रात्रि विश्राम करेगी। आठ अप्रैल को दांतारामगढ़ विधानसभा क्षैत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे रूबरू होंगी। गौरतलब है कि 28 मार्च को गोयल धर्मशाला में पूर्व संगठन महामंत्री सतीश पूनिंया भाजपा के कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलते हुए बैठक ली थी जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। सीकर जिले के प्रभारी सतीश पूनिया ने सम्पूर्ण रिपोर्ट मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे के सामने पेश की। उसी नाराजगी को देखते हुए संभवता मुख्यमंत्री ने सीकर जिले के दो खण्डो में आठ दिन का दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं से जन संवाद करेगी। प्रथम चार दिवसीय दौरे में विधान सभा क्षैत्र नीमकाथाना, खंडेला, दांतारामगढ़ और श्रीमाधोपुर आदि का दौरा 6 से 9 अप्रैल तक एवं सीकर, लक्ष्मणगढ़, धोद, फतेहपुर आदि का दौरा दूसरे दौर में जनसंवाद करेगी।
