Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
मंदिर कमेटी द्वारा किए गए नवाचारों की सराहना की
फाल्गुन मेले की तैयारियों का लिया जायजा
खाटूश्यामजी, [प्रदीप सैनी ] खाटूश्यामजी में 85 दिन बाद देवस्थान मंत्री शकुन्तला रावत के श्याम दर्शन के साथ श्याम मंदिर आम दर्शनार्थ खोल दिया गया है।आज देवस्थान मंत्री ने खाटूश्यामजी पहुंचकर तीन माह में श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा सुगम दर्शन के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा नवाचारों को देखकर मंदिर कमेटी की सराहना की।इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के संरक्षक प्रताप सिंह चौहान ने मंदिर कमेटी द्वारा की गई तमाम व्यवस्थाओं के बारे में प्रभारी मंत्री को अवगत करवाया।इससे पूर्व प्रभारी मंत्री के खाटूश्यामजी पहुंचने पर जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने अगवानी की।
