Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
श्रीमाधोपुर (अमरचंद शर्मा) किसान महापंचायत द्वारा रबी फसल 2018 में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को अनुदान भुगतान के क्रम में आज किसान महापंचायत राजस्थान के महामंत्री सुंदर लाल भवारिया के नेतृत्व में एस डी एम श्रीमाधोपुर लक्ष्मीनारायण गुप्ता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। महामंत्री सुंदर लाल भावरिया ने बताया कि ओलावृष्टि से श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के कंचनपुर,कोटड़ी,कल्याणपुरा, सीमाराला,जोरावर नगर,जसवंतपुरा में भारी नुकसान हुआ था। परन्तु सैकड़ों किसानों के बैंक के आइएफएससी कोड गलत होने की वजह से अनुदान से वंचित रहना पड़ा। किसान महापंचायत श्रीमाधोपुर के अध्यक्ष श्री बनवारीलाल यादव ने बताया कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो मजबूरन किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मौके पर रामगोपाल जाट, पेपासिंह यादव, सुबा राम यादव,रामावतार यादव,कजोड़मल , ग्यारसी लाल,रामसिंह,ज्वार सिंह सहित अनेक किसानों ने ग्राम कंचनपुर में हुई किसान बैठक में भाग लिया तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
