Archive Notice: This article was originally published on 23 मार्च 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज एस. सेंगाथिर एवं पुलिस अधीक्षक सीकर अमनदीप सिंह कपूर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना दिनेश अग्रवाल, पुलिस उप अधीक्षक नीमकाथाना रामावतार सोनी के निर्देशन में थानाधिकारी नीमकाथाना कोतवाली राजेन्द्र यादव, मनीष शर्मा उप निरीक्षक साईबर सैल सीकर, सुभाषचन्द हैड कानि. 491 थाना कोतवाली नीमकाथाना, कर्मवीर यादव कानि. 268 थाना कोतवाली नीमकाथाना,मुकेश कुमार कानि. 1300 थाना कोतवाली नीमकाथाना मय टीम ने नीमकाथाना बाईपास पर दिनांक 7मार्च 2019 को हुई डकैती की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए पांच आरोपीयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 4 किलो 300 ग्राम सोना बरामद किया है। वारदात में प्रयुक्त तीन गाड़ीयॉ कैम्पर, बे्रजा एवं स्वीफ्ट एवं 315 बोर का एक कट्टा भी बरामद कर जब्त किया है। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चैनसिंह पुत्र मनोहर सिंह उम्र 27 साल जाति राजपूत निवासी तितरी थाना लाडनू जिला नागौर, इकबाल उर्फ भाणू खॉ पुत्र रमजान उम्र 32 साल जाति मुसलमान निवासी कोलिया थाना डीडवाना, विजय कुमार उर्फ बिज्जू पुत्र हीरालाल उम्र 33 साल जाति भाट भार्गव निवासी रानोली थाना रानोली जिला सीकर,जवान सिंह उर्फ रामस्वरूप पुत्र रामचन्द्र जाति जाट उम्र 31 साल निवासी ढाणी खुडालिया तन डेहरा जोहडी गुहाला थाना सदर नीमकाथाना , बलराम मील पुत्र गोरधन लाल जाति जाट उम्र 27 साल निवासी चला थाना सदर नीमकाथाना जिला सीकर को गिरफ्तार कर 4 किलो 300 ग्राम सोना,तीन गाड़ीयॉ कैम्पर, बे्रजा एवं स्वीफ्ट, 315 बोर का एक कटटा बरामद कर जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 7मार्च 2019 को परिवादी सुल्तान खॉ निवासी शेरानी आबद थाना खुनखुना जिला नागौर ने दर्ज कराया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से अपने मिलने वाले इरफान एवं बल्ली मोहम्मद जो सउदी अरब से आये थे, को लेकर अपनी स्कोर्पियो गाडी से डीडवाना जा रहा था उस समय सायं 4 बजे नीमकाथाना बाईपास पर बने रेलवे अन्डरपास के नीचे उसकी गाडी के आगे एक कैम्पर गाड़ी एवं पीछे स्वीफट गाडी लगाकर रोका व हथियार दिखाकर उन्हेें गाडी से उतार कर कैम्पर में बिठाया एवं गाडी मय सामान जिसमें 30000 रूपये, कपड़े, प्रेस, थर्मस, स्पीकर, काजू बादाम आदि एवं उसके भाई इरफान का अपहरण कर ले गये जिस पर नाकाबंदी करवायी गयी एवं तलाश किया गया तो झुंझुनूं के हांसनाला मंदिर के पास रात्रि में स्कोर्पियो गाड़ी एवं अपहृत इरफान मिल गये व आरोपी स्कोर्पियो का सामान लेकर अपनी गाड़ीयों में रखकर चले गये। आरोपियों के विरूद मुकदमा न0 102,19 धारा 394 भादंसं में दर्ज कर अन्वेषण एवं आरोपीगणों की तलाश शुरू की गई। -घटना में लूटा गया सोना भी होने का तथ्य भी पुलिस से छिपाया होना पाया गया – दौरानें अन्वेषण तकनिकी सहायता एवं मुखबीरों से प्राप्त सूचनाओं का विश्लेषण कर सूचना विकसित की गई तो पता लगा कि उक्त लूट में कैरीयर इरफान व वली मोहम्मद द्वारा सऊदी अरब से लाया हुआ करीब पांच किलो सोना भी है जिसका उल्लेख प्रथम सूचना रिपोर्ट में नहीं है। इस पर विभिन्न टीमें बनाकर व सूचनाएं एकत्रित कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तरीका वारदात – अन्वेषण के दौरान सामने आया कि गांव शेरानी आबाद पुलिस थाना खुनखुना जिला नागौर के शेर मोहम्मद व उसका साथी अब्दुल गनी एवं लाल मोहम्मद सऊदी अरब से कैरीयरों के माध्यम से सोना स्मगलिंग कर मंगवाते हैं इसके लिए सऊदी अरब में सोने को पिघलाकर विभिन्न रूपों में ढ़ाल कर पारे से सोनें का रंग एल्मूनियम जैसा कर देते है और विभिन्न आकार में तैयार सोने के टुकड़ो को इलेक्ट्रोनिकस,इलेक्ट्रीकल उपकरणों का भाग बनाकर भारत लाते हैं जिसमें प्रतिकिलाें सोने से लाखों रूपये का फायदा होता है। पुलिस महानिरीक्षक सेंगाथिर ने बताया कि इस घटना में भी कैरीयर इरफान व बली मोहम्मद निवासी बिदासर जिला चूरू सऊदी अरब से 7 स्पीकर व एक इलेक्ट्रीक प्रेस में करीब 5 किलो सोना छुपाकर लाये । स्पीकरों में चुम्बक के ऊपर सोनें की प्लेट जिस पर पारे से एल्मूनियम रंग किया हुआ था चिपका कर लाये व प्रेस के अन्दर सोने की प्लेट पारे से सिल्वर रंग कर नट से कस रखी थी इन व्यक्तियों को लेने के लिए शेर मोहम्मद द्वारा सुल्तान व उसके भाई इरफान निवासी शेरानी आबाद को मय गाड़ी दिल्ली भेजा इसकी जानकारी उसके विरोधी लाल मोहम्मद निवासी शेरानी आबाद (हाल सऊदी अरब) को होने पर उसने जरिये ईमो कॉल अपने ड्राईवर चैनसिंह को दी एवं यह माल लूटने के लिए कहा तथा इरफान व वली मोहम्मद जो कैरीयर का काम कर रहे थे उनकी भी मिली भगत होना बताया जिस पर चैन सिंह, इकबाल, विजय कुमार उर्फ बिज्जू, जवानसिंह उर्फ रामस्वरूप व बलराम तथा तीन अन्य ने मिलकर इनको लूटने की योजना बनायी। योजना के मुताबिक दो व्यक्ति ब्रेजा गाडी लेकर दिल्ली चले गये एवं कैरीयरों की गाड़ी का पिछा करते हुए अन्य मुलजिमानों को उनकी सूचना देते रहे व अन्य मुलजिमान नीमकाथाना में एक कैम्पर व स्वीफट गाडी में रहकर नीमकाथाना बाईपास पर इंतजार करते रहे, जैसे ही कैरीयरों की गाडी रेलवे अण्डर पास पर आयी तो आगे पिछे गाड़ीयॉ लगाकर कैरीयरों की गाड़ी स्कोर्पियाें को रूकवाकर व हथियार दिखाकर चारों को गाड़ी से उतार लिया तथा उनको कैम्पर गाड़ी में चढ़ा लिया किन्तु अन्डर पास से ऊपर चढ़ने पर इरफान व सुल्तान द्वारा संघर्ष करने पर बोलेरो गाडी धीमी होने के कारण कैरीयर बली मोहम्मद व इरफान तथा सुल्तान बचकर भाग गये तथा आरोपीयान इरफान व स्कोर्पियो गाड़ी को अपहृत कर लूट कर ले गये। पुलिस द्वारा पीछा करने पर पंचलगी के पास हांसनला मंदिर के पास स्कोर्पियों में रखा सामान जिसमें स्पीकर, प्रेस, खिलोनें, कपडे़, काजू बादाम आदि थे अपने साथ ले गये तथा स्र्कोपियों व इरफान को वहीं पर छोड़ गये। गिरफ्तार आरोपीयों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शेरानी आबाद थाना खुनखुना नागौर के लाल मोहम्मद एवं शेर मोहम्मद में वर्चस्व की लडाई है और करीब डेढ़ साल पहले लाल मोहम्मद के माल की लूट हुई थी जिसका शक शेर मोहम्मद पर किया था और जनवरी 2019 में भी लाल मोहम्मद का कैरीयर माल के साथ दिल्ली से निर्धारित गाडी में नहीं आकर अन्य गाड़ी में बैठकर चला गया था जिसे लाल मोहम्मद ने अपहरण कर माल बरामद किया था जिसके संबंध में पुलिस थाना खुनखुना में मुकदमा न0 6, 19 धारा 365, 323, 504, 147, 149 दर्ज हुआ जिसमें लाल मोहम्मद, चैनसिंह, मोहम्मद अली, अली मोहम्मद व अब्दुल हकीम का चालान हुआ था जिस रंजीश से लाल मोहम्मद ने यह वारदात करवायी है। आरोपीयों ने पूछताछ में यह भी बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर लाल मोहम्मद एवं शेर मोहम्मद की पहचान है जिससे उनके माल की ज्यादा जांच पडताल नहीं होती है। प्रकरण में अन्वेषण जारी है। -घटना को अंजाम देने वाले हैं दुर्दांत हार्डकोर – पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीप सिंह ने बताया कि बिज्जू उर्फ विजय कुमार पुत्र हीरालाल आनन्दपाल गिरोह के गुर्गों से सम्बंध रखता है तथा विभिन्न फायरिंग व लूट की घटनाओं में शामिल है । जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक, सीकर द्वारा 5 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित है। विजय कुमार उर्फ बिज्जू के विरुद्ध पुलिस थाना सीकर कोतवाली, सीकर सदर, दादिया व रानोली में 7 मुकद में दर्ज है तथा यह पहले आनन्दपाल गैंग से जुडा हुआ था तथा अब करीब एक वर्ष से राजू ठेठ गैंग से जुडा है और विजय उर्फ बिज्जू अवैध हथियार सप्लाई का धंधा भी करता है। जवान सिंह पूर्व में सीकर जिले के चर्चित बढ़ाढ़र हत्याकाण्ड में सुपारी लेकर मर्डर करने का मुख्य मुलजिम है तथा कई लूट व डकैती की वारदातों में शामिल है । जवान सिह उर्फ रामस्वरूप के विरूद्व पुलिस थाना सदर सीकर में हत्या के मुकदमें सहित 2 मुकदमें दर्ज हैं।मुलजिम चैनसिह के खिलाफ थाना खुनखुना व लाडनू जिला नागौर में अपहरण, मारपीट एवं शराब तस्करी के 8 मुकदमें दर्ज है। इकबाल उर्फ भाणू खॉ कुचामन थाने का हिस्ट्रीशीटर है एवं उसके विरूद्व कुचामन व डीडवानामें 9 मुकदमें दर्ज हैं । अपराधियों के विरूद्ध दर्ज अपराधिक प्रकरणों की विस्तृत रिपोर्ट एवं अन्य की सूचनाएं एकत्रित की जा रही है। गिरफ्तार शुदा आरोपीयों से पूछताछ जारी है तथा शेष मुलजिमानों की गिरफतारी कर शेष माल की बरामदगी के प्रयास जारी है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...