Archive Notice: This article was originally published on 19 मई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

राजस्थान से हरियाणा में जा रहे पत्थरों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने में जिला प्रशासन के साथ माइनिंग विभाग के अधिकारी भी नाकाम साबित हो रहे है। जिससे अनुमानित तौर पर राजस्थान सरकार को लाखों रूपये का लाभ होने की बजाए उल्टा नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं राजस्थान राज्य व हरियाणा के माइनिंग अधिकारी भी इस तस्करी पर कार्यवाही करने में बौने साबित हो रहे है। जिससे खनन माफियाओं का हौसला प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हांलाकि कुछ रोज पहले पत्थरों की अवैध तस्कारी को लेकर नारनौल माइनिंग विभाग के एक अधिकारी के द्वारा पड़ौसी राज्य राजस्थान के माइनिंग विभाग के अधिकारी को पत्र भी लिखा गया था। परन्तु विभागीय अधिकारियों की ढिलाई की वजह से अवैध पत्थरों की तस्कारी आज भी राजस्थान से हरियाणा में जारी है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के पाटन क्षेत्र के गांव मीना के नांगल में काफी दिनों से खनन माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से पत्थर निकाले जाते है। जहां भारी मात्रा में डंपरों की सहायता से बगैर रैवन्यू के हरियाणा में पहुंचाए जाते है। जिससे हर रोज राजस्थान राज्य सरकार को मुनाफा होने की बजाए लाखों रूपये का नुकसान होंने का अनुमान लगाया गया है। सूत्र बताते है कि जब हरियाणा सरकर की तरफ से माइनिंग विभाग के अधिकारी मामले की छानबीन करने के लिए वहा पहुंचकर पुछताछ करते है तो वहा बैठे माफिया के लोग इसे राजस्थान करार देते हुए अपना पल्ला झाड़ लेते है उसी प्रकार जब राजस्थान से माइनिंग विभाग के अधिकारी इसकी तहकीकात के लिए वहां जाते है तो उन्हें भी यह हिस्सा हरियाणा का बताकर अपना बचाव कर लिया जाता है। परन्तु इतना होने के बावजुद पत्थरो की अवैध तस्कारी का धंधा आज भी जारी है। इस विषय में जब नारनौल माइनिंग विभाग के अधिकारी नीरज कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव गोलवा के पास राजस्थान के मीना के नांगल में एक अवैध पत्थरों के निकलने की जानकारी उन्हें मिली थी जो कि बगैर रैवन्यू के हरियाणा में प्रवेश कर रहे है। हांलाकि इस विषय में उनके द्वारा वहां के माइनिंग विभाग के अधिकारी को पत्र भी लिखा गया है। जल्द ही एक टीम गठित करते हुए इस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। वहीं दुसरी तरफ जब नीमकाथाना माइनिंग विभाग के सहायक अधिकारी अनिल गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने यह कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया कि इसका जवाब मैं नहीं दे सकता क्योंकी इसके लिए मैं सक्षम नंही हूं अभी किसी काम के लिए सीकर जा रहा हूं और यदि इस विषय में कोई बात करनी है तो आप नीमकाथाना कार्यालय में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...