Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा अजीतगढ़ का वार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय अजीतगढ़ में आयोजित किया गया। निर्वाचन अधिकारी प्रधानाचार्य गजानंद शर्मा, कैलाश यादव,रोहिताश यादव एवं सतीश शर्मा की देखरेख में एवं संगठन के पर्यवेक्षक रामचन्द्र जाट व हरिसिंह मंगावा के सानिध्य में निर्वाचन संपन्न हुआ।निर्वाचन में सर्वसम्मति से फूलाराम यादव अध्यक्ष, हरिसिंह रोलानिया मंत्री,ग्यारसीलाल जाट सभाध्यक्ष,गोविंदराम जाट उपसभाध्यक्ष,सुरेंद्र सिंह सामोता उपाध्यक्ष,बाबूलाल यादव उपाध्यक्ष,राजेन्द्र कुमार यादव कोषाध्यक्ष,सुनील कुमार सैनी,गौतम कुमार शर्मा,दौलत सिंह यादव,शीशराम जाट,संतोष कुमार दीक्षित,मंजू शर्मा,रामकुमार यादव,कमलकिशोर मीणा,कमलेश प्रभाकर शर्मा,सुनीता यादव,शंकर सिंह शेखावत,जमील खान सदस्य चुने गये एवं हरिसिंह मंगावा को संघर्ष समिति का संयोजक व जमील खान को सह संयोजक बनाया।
संरक्षक मंडल में गजानंद शर्मा,कैलाश चंद यादव, सतीश चंद शर्मा,रोहिताश यादव,विमला यादव एवं रामचन्द्र जाट का निर्वाचन किया गया।साथ ही निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
