Archive Notice: This article was originally published on 16 मार्च 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] अजीतगढ़ की नारायण पैलेस होटल में 19 मार्च की ब्राह्मण महापंचायत को लेकर युवा शक्ति की अहम बैठक सर्व ब्राह्मण समाज समिति के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा शास्त्री की अध्यक्षता एवं विप्र सेना के संभागीय प्रभारी दिलीप राष्ट्रवादी व झुंझुनू विद्युत नियामक बोर्ड के सदस्य अशोक पारीक के आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए महापंचायत के क्षैत्रिय समन्वयक दिनेश गोविंद शर्मा ने 19 मार्च को जयपुर चलने की व्यवस्थाओं पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत कर युवाओं को अनुशासित और विनम्र दबंगता से महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। शर्मा ने जानकारी दी कि
क्षैत्र के गांवों से व अजीतगढ़ नगर पालिका क्षैत्र से सैकड़ों वाहनों में हजारों ब्राह्मणों को सुबह 7 बजे शहर के खेल मैदान पर एकत्रित होकर 8 बजे एक साथ रवाना होने का आग्रह किया है। वाहन उपलब्धता व्यवस्था समिति के लखन पारीक व ललित स्वामी ने सभी के समक्ष वाहनों सम्बन्धी जानकारी दी। भोजन व्यवस्था व वितरण समिति के सी ए नितिन जोशी ,पवन हरितवाल,हेमंत पारीक ने खेल मैदान पर ही भोजन पैकिट देने की बात कही। मौहल्ला बैठक व्यवस्था एवं कर्मचारी व महिला संपर्क समिति के मुकेश जोशी ,नरेंद्र मिश्रा, विजय पारीक,हेमंत जोशी ने अब तक की तैयारियों को सभा पटल पर रखा। अध्यक्ष रमाकांत शर्मा शास्त्री ,महेश जोशी,मुलशंकर गोठवाल,महेश दीवान को मंदिर मठ के पुजारियों महंतो से संपर्क की जिम्मेदारी दी। युवाओं को वार्डो में घर घर जाकर प्रेरित करने का जिम्मा दिया।दूसरी तरफ महापंचायत के क्षैत्रिय संयोजक व पूर्व प्रधान मख्खन लाल शर्मा गांव ढानियो में अपील कर रहे हैं। महिलाओं ने भी पोस्टर विमोचन कर जयपुर पहुंचने के लिए कमर कसी है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...