Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया ] श्रीमाधोपुर तहसील के अजितगढ़ कस्बे के समीपवर्ती ग्राम जुगराजपुरा के वार्ड नं.11 मोहल्ला बलियान में मंगलवार शाम 6 बजे लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में ट्रस्ट के श्रीमाधोपुर तहसील प्रभारी विमल इंदौरिया के नेतृत्व में ट्रस्ट की दीनबंधु दीनानाथ आध्यात्मिक चेतना शिविर का शुभारंभ शंकरलाल वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ ।जिसमें ट्रस्ट के प्रभारी इंदौरिया ने वार्ड में रामचरित मानस व सरल गीता की पुस्तके भेट कर सुंदरकांड का पाठ किया। इंदौरिया ने कहा कि सामाजिक समरसता के लिए ओर लोगो मे आध्यात्मिक चेतना व जागरूकता लाने के लिए ट्रस्ट ने दीनबंधु दीनानाथ आध्यात्मिक चेतना शिविर का आयोजन का शुभारंभ किया है और दिव्यांग,विकलांग,असहाय के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर चौथमल वर्मा,श्रवण लाल वर्मा, बोदूराम वर्मा राजेन्द्र वर्मा,किशन वर्मा छगन वर्मा,गिरधारी वर्मा,नवीन वर्मा,श्योपाल वर्मा को पुस्तके भेंट की ।इस अवसर पर गिरजाशंकर,कविता वर्मा,मोनिका वर्मा,शारदा देवी,कोमल वर्मा,गोकुल वर्मा सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी व वार्डवासी उपस्थित थे।
