Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
दांतारामगढ़ [प्रदीप सैनी ] निकटवर्ती ग्राम राजपुरा नौसाल में श्री रामदेव जी मूर्ति स्थापना एवं विष्णु महायज्ञ को लेकर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन आज बुधवार से होगा। मंदिर पुजारी रामेश्वर लाल ने बताया श्री श्री 108 महंत खंडेश्वरदास महाराज, संत बंसीदास महाराज के सानिध्य में 13 नवंबर से 14 नवंबर तक आयोजित होगा। यज्ञ आचार्य पंडित चंद्रप्रकाश शास्त्री खाचरियावास के सानिध्य में बुधवार को सुबह 8.15 बजे विशाल कलश यात्रा में घोड़ी व बैंड बाजे के साथ 501 महिलाएं भाग लेगी। रात्रि को विशाल भजन संध्या होगी। 14 नवंबर, गुरूवार को मूर्ति स्थापना व भंडारा होगा। करड़, राजपुरा नौसाल, लक्ष्मीपुरा, देवली, देवला आदि गांवों से महिलाएं कलश यात्रा में भाग लेगी। विष्णु महायज्ञ में 51 जोड़े आहुतियां देंगे।
