Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सीकर [नरेश कुमावत ] जिले के दांतारामगढ़ कस्बे के नांगल बाय गांव में गंगा मैया व संत रविदास की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। रविवार को सुबह 7 बजे हवन का आयोजन हुआ जिसमे 51 जोड़े शामिल हुए। पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गांवो के हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण करके पुण्य लाभ अर्जित किया। इसे पहले गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली गई व भजन संध्या का आयोजन हुआ। आज रविवार को सुबह 9:15 पर विधि विधान के साथ गंगा मैया व संत रविदास प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। यह आयोजन समस्त रेगर समाज द्वारा किया गया।
