Archive Notice: This article was originally published on 21 जनवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

श्रीमाधोपुर [महेंद्र खडोलिया ] ग्राम हमीरपुरा कला में बेटी बचाओ बेटी पढाओ जागरूकता का संदेश अब धीरे-धीरे जोर पकडने लग गया है। बेटियों को पढ़ा लिखाकर उन्हें काबिल बनाना अब हर मां बाप का सपना बन गया है। जानकारी के अनुसार हमीरपुरा कंला निवासी बद्रीनारायण मीणा का पुत्र इंजिनियर राजवीर मीणा का विवाह 23 जनवरी को जयपुर निवासी डॉ कल्पना मीणा के साथ होगा। इस शादी समारोह मे वर वधू सात फेरो मे सात वचनो के साथ आठवां वचन बेटी बचाओ बेटी पढाओ का लेगें। यह जानकारी राजवीर के पिताजी बद्री नारायण मीणा ने दी और संदेश में कहा की हर बेटी को पढ़ाना लिखाना बहुत अच्छी बात है । फेरों में भी आठवां वचन बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का जरूरी होना बताया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...