Archive Notice: This article was originally published on 10 जनवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
उत्तर भारत में भारी बर्फ बारी और शीतलहर के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है जिसका असर शेखावाटी में भी हो रहा है। आठ दिन के बाद एक बार फिर फतेहपुर का तापमान जमाव बिन्दु के नीचे चला गया। कृषि अनसन्धान केंद्र फतेहपुर के वैज्ञानिक ने बताया कि आज सुबह का तापमान जमाव बिंदु के नीचे माइनस 0.8 है। जिला कलेक्टर ने 9 से 12 जनवरी तक कक्षा 1 से 5 तक के सभी विद्यालयों के छात्रों की छुट्टी घोषित कर दी।
