Archive Notice: This article was originally published on 10 मई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

दांतारामगढ़ [प्रदीप सैनी ] दांता कस्बे के श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर के पीछे स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर में नृसिंह जयंती महोत्सव के उपलक्ष में जीर्णोद्धार व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह 15 मई से होगा। आयोजक श्री खेड़ापति बालाजी नवयुग मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि रेवासा पीठाधीश्वर श्री राघवाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में 15 मई को प्रातः 6:15 बजे से वैदिक मंत्रों से पूजन होगा। शाम 4:15 बजे से 11 कुंडीय हवन होगा। 16 मई को सुबह 7:15 बजे से कलश यात्रा व मूर्ति दर्शन का कार्यक्रम आयोजित होगा। निशान व कलश यात्रा निम्बार्क आश्रम से नृसिंह मंदिर प्रांगण तक निकाली जाएगी। प्रातः 10:15 बजे से हवन पूर्णाहुति दी जाएगी। दोपहर 12:15 बजे भगवान नृसिंह की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। उसके बाद दोपहर 1:15 बजे से महाप्रसाद भंडारा होगा। रात्रि 8:15 बजे से भजन संध्या होगी। जिसमें टोंक के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार हेमराज सैनी एंड पार्टी भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही जादूगर सांवरमल भीलवाड़ा व डांसर मुकेश राव टोंक भी अपनी कला के साथ दर्शकों को रिझाएंगे। 17 मई को प्रातः 9:15 बजे भगवान नृसिंह का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। रात्रि 7:15 बजे से महाआरती होगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...