Archive Notice: This article was originally published on 30 मई 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

 थाना इलाके में लगातार चोरी की वारदातों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है । चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में श्रीमाधोपुर पुलिस का तंत्र चोरों के सामने फेल होता हुआ साबित हो रहा है। जानकारी के अनुसार आज अज्ञात चोरों ने थाना इलाके के घाटम दास वाली में मोहनदास मंदिर को निशाना बनाते हुए दान पात्र को तोडक़र हजारों रुपए की नगदी पार कर ले गए। दानपत्र टूटने की सूचना सुबह मंदिर के पुजारी आने के बाद में लगी चोरी की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई । गौरतलब है कि घाटमदास व गोमावाली में ही कल अज्ञात चोरों ने दो मकानों की खिड़कियां तोडक़र बक्से सहित लाखों रुपए के सोने जेवरात एवं हजारों रुपए की नकदी पर हाथ साफ किया था। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर को पहले भी अज्ञात चोरों द्वारा तीन बार निशाना बनाया जा चुका है। मंदिर में यह चोरी की चौथी वारदात है लगातार चोरी की वारदात होने से ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली के प्रति आक्रोश व्याप्त है। वही सूचना के बाद मौके पर श्री माधोपुर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...