Archive Notice: This article was originally published on 4 अप्रैल 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय पर बुधवार को बढ़ी पेट्रोल -डीजल व बिजली-पानी की दरों को लेकर डाक बंगला से जिला क्लेक्ट्रेट मुख्यालय तक मार्च कर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में कमी के बाद भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। न केन्द्र की सरकार को जनता की सुध लेने का समय है, न ही प्रदेश की सरकार को। बिजली व पानी की दरों में वृद्धि कर प्रदेश की जनता की तकलीफ को बढ़ाने का काम राज्य सरकार ने किया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष एंव लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री राजेंद्र पारीक, पी एस जाट, पूर्व जिला अध्यक्ष भागीरथ जाखड़, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह सहित पार्टी पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण व पार्टीजन उपस्थित रहें।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...