Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिला कलेटर नरेश कुमार ठकराल ने आदेश जारी कर जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2 लाख 20 हजार रूपये की राशि मंजूर की है। आदेशानुसार नीमकाथाना तहसील के वार्ड नं. 9, सामली ढ़ाणी के रामस्वरूप जाट, लक्ष्मणगढ़ तहसील के नांगल की ढ़ाणी के सांवरमल बलाई, नरोदड़ा के बीरबल सिंह जाट, भूमा बड़ा के विद्याधर (सभी मृतक) के आश्रितों को 50-50 हजार रूपये तथा गंभीर घायल चूड़ी मिंयान की किस्तुरी देवी बलाई, गोविन्दपुरा (नीमकाथाना) के महावीर सिंह जाट को 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की है।
