Archive Notice: This article was originally published on 27 मार्च 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
राजस्थान गोसेवा समिति की सीकर जिला शाखा एवं लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर तहसील तथा धोद के चुनाव मंगलवार को तोदी धर्मशाला सीकर में राजस्थान गोसेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष दिनेशगिरी जी महाराज की मौजूदगी में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए।
यह जानकारी देते हुए राजस्थान गोसेवा समिति के संगठन मंत्री रामचन्द्र नेहरा ने बताया कि सीकर जिला गोसेवा समिति के लिए हुए चुनावों में संरक्षक महंत मनोहरशरण दास, पन्नालाल सारडा, डॉ. रामगोपाल शर्मा, कांतिप्रसाद पंसारी, अध्यक्ष सीए बीपी क्याल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसिंह शेखावत, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, महामंत्री राजेन्द्र खण्डेलवाल, संगठन मंत्री झाबरमल बुरड़क, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद पंसारी, जिला गो प्रचारक जयपाल बगड़ी, सोशल मीडिया प्रभारी योगेश ऋषिका एवं गोपाल काबरा, बीरबल अलोदा तथा नोलाराम भैरूपुरा को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर तथा धोद गोसेवा समिति के चुनाव भी मंगलवार को सम्पन्न हुए।
