Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष कार्यालय सूर्य मंदिर के सामने संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया के निर्देशानुसार भाजयुमों जिला अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई। प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रत्येक जिले में ताल ठोको कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा द्वारा किया जाना है। यह कार्यक्रम 15 जुलाई से 25 जुलाई तक किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इस मीटिंग में निर्णय लिया गया कि हर विधानसभा क्षेत्र में मंडल एवं बूथ स्तर पर युवा मोर्चा की ओर से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा और वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी दी जाएगी जिससे वे भी इसका लाभ उठा सकें। इस बैठक में भाजयुमो की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया ।
