Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जैसे-जैसे गर्मी का असर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे विद्युत की मांग भी बढ़ रही है। इसी के तहत शहर के तबेला बाजार, बाडिया बास, धोद रोड़ व शिवशक्ति नगर सहित अने क्षेत्रों में कई बार विद्युत कटौती की गई, जिससे कारण लोगों को गर्मी के मौसम में परेशनी झेलनी पड़ रही है। मांग के अनुरूप विद्युतापूर्ति नहीं होने एवं ट्रिपिंग के कारण शहर के कई इलाकों में इन दिनों अघोषित कटौती का दौर चल रहा है। अघोषित कटौती के कारण लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विद्युत कटौती के कारण लोगों पेयजल की समस्या से रू-ब-रू होना पड़ रहा है। हालांकि की अभी तक घोषित कटौती का दौर शुरू नहीं हुआ है, लेकिन अघोषित कटौती से भी लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
