Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को सांवली बाईपास स्थित भारतीय शिक्षा संकुल में मेरा बूथ सबसे मजबूत पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्रियों, शक्ति केंद्र संयोजक सहित जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने भाग लिया। सह मीडिया प्रभारी जितेंद्र माथुर ने बताया कि कार्यशाला में जयपुर संभाग प्रभारी ओमप्रकाश सारस्वत ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के प्रति उतनी ही जिम्मेदारी महसूस करे जितनी राष्ट्रीय अध्यक्ष करते हैं। कार्यशाला संयोजक यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवां ने शक्ति केंद्रों की रचना एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह उत्तरदायित्व का विकेंद्रीकरण है। जिला बूथ निर्माण प्रभारी इंद्रा चौधरी ने शक्ति केंद्र संयोजकों द्वारा किये जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला और प्रभावी बूथ समितियां बनाने पर जोर दिया। कार्यशाला में विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक केडी बाबर, महामंत्री बाबूसिंह बाजौर, महेंद्र जोशी, राजकुमार जोशी, गणेशनारायण शर्मा, प्रभुसिंह सेवद, भंवर प्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, दुर्गा हटवाल, पलसाना मंडी चेयरमैन प्रभुसिंह गोगावास सहित पार्टी के लोग मौजूद थे। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री महेंद्र जोशी ने किया।
