Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं प्रकल्प भाजपा की सीकर जिला संयोजक अनिता शर्मा व शारदा काबरा ने आखातीज पर बाल विवाह रोकने का संदेश देते हुए कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल से पतंगों पर बाल विवाह रोके व बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ का संदेश लिखा हुआ विमोचन करवाया। शर्मा ने कलेक्टर से कहा कि आप प्रशासन द्वारा ऐसी टीम तैयार करके हर मंडल स्तर पर विवाह स्थलों पर भेजिए जिससे बाल विवाह रुक सके बेटियां बच सके, कलेक्टर ने भी पूरा आश्वासन दिया कि हम पूरी करवाई करेंगे।
