Archive Notice: This article was originally published on 22 मई 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर हाहाकार मच गया है। राजस्थान कांग्रेस कमेटी ने इसके विरोध में बुधवार को प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। जानकारी के अनुसार सीकर में प्रात: 10 बजे पार्टी के जिलाध्यक्ष पीएस जाट के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन होगा।