Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सीकर के लक्ष्मणगढ़ उपखंड के निकटवर्ती ग्राम बासनी में चौदहवीं विधानसभा में वर्ष 2016 के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में सम्मानित होने पर विधायक गोविंद सिंह डोटासरा का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आपके विश्वास पर किसी प्रकार की कमजोरी नही आने दूंगा। आपने मुझे जो भरोसा व ताकत दी है उसे मैं कायम रखूगां। जनता से बड़ी कोई ताकत नहीं होती हैं। डोटासरा ने ग्रामवासीयों की मांग पर ग्राम बैरास-बासनी प्याऊ तक दो किलोमीटर सडक़ नवीनीकरण, आठ लाख रुपये पुस्तकालय, एक लाख रुपये पुस्तकालय में फर्नीचर के लिए, एक टयूबवैल, एक पानी की टंकी आदि बनवाने की घोषणा की। अभिनंदन समारोह में ग्रामवासीयों के द्वारा अतिथियों का माला, शॉल, साफा व प्रतिक चिन्ह भेंट कर शानदार स्वागत किया गया।
