Archive notice This article was published on 29 May 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

सीकर जिले में 17 मई को पुलिस नाकाबंदी तोड़कर फरार हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए की गई। मामले में आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे, जिनका पीछा करते समय हुए सड़क हादसे में एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई थी।

झुंझुनूं जेल से किया गिरफ्तार

उद्योग नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अमित सिंह (25) पुत्र शेर सिंह निवासी भोजा का बास और अमित पुत्र महेंद्र निवासी हमीरवास शामिल हैं। दोनों को झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी 17 मई की सुबह दादिया थाना क्षेत्र में पुलिस नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गए थे।

नवलगढ़ की ओर भागे थे आरोपी

घटना के बाद आरोपी अपनी थार गाड़ी में सवार होकर नवलगढ़ की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर नवलगढ़ पुलिस ने उनका पीछा शुरू किया।

पुलिस से बचने के लिए आरोपी मुख्य सड़क छोड़कर कच्चे रास्ते पर निकल गए। इसी दौरान पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी नियंत्रण खो बैठी और पेड़ से टकरा गई।

हादसे में कॉन्स्टेबल भींवाराम की मौत

पीछा करने के दौरान हुए इस हादसे में नवलगढ़ पुलिस थाने के कॉन्स्टेबल चालक भींवाराम की मौत हो गई थी। वहीं SHO अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका उपचार कराया गया।

इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर दिया था।

शराब के नशे में थे आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के समय दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। उनकी गाड़ी से बीयर के कैन भी बरामद किए गए थे।

दादिया थाना क्षेत्र में नाकाबंदी तोड़ने के मामले में दर्ज मुकदमे की जांच बाद में उद्योग नगर पुलिस थाना को सौंपी गई थी।

आरोपियों पर पहले से भी दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार

पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।