Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
उन्होंने कहा कि आज सीकर शिक्षा नगरी के रूप में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसने अपनी छाप पूरे देश में छोड़ी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और माता-पिता के सपने को पूरा करने का प्रण ले तथा मोबाइल फोन का सीमित और सही उपयोग करें। एडीएम राकेश कुमार ने एनसीसी स्काउट और स्कूली विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि आपके जीवन का यही समय है जिसमें जीवन का निर्माण होता है और आप डिसाइड करते हैं कि आप किस दिशा में जाएंगे, कैसे नागरिक बनेंगे और अपने जिम्मेदारियों को कैसे पूरा करेंगे तथा इसी उम्र में बच्चों और विद्यार्थियों का माइंड परिपक्व होता है इसलिए एक दूसरे का सहयोग करें तथा महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाने का प्रण लें। राज्य सरकार ने महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए शांति अहिंसा निदेशालय बनाया गया है। इस दौरान एसडीएम सीकर जय कौशिक, डीएसओ कपिल उपाध्याय, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग राकेश कुमार लाटा, सहायक निदेशक जनसंपर्क विभाग पूरणमल, समाज सेवी विनोद नायक, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओपी राहड, जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता अनुराधा सक्सेना, महावीर पुरोहित, अर्चना मोर्य, सीओ स्काउट बसंत लाटा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मीडियाकर्मी तथा एनसीसी स्काउट और स्कूली छात्र, छात्राओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अहिंसा रैली में भाग लिया।
