Archive Notice: This article was originally published on 25 फ़रवरी 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

राजस्थान सरकार खेलों और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत – ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र गुढ़ा

सीकर, युवा मामले एवं खेल, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता, आपदा प्रबंधन एवं सहायता, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय, सांख्यिकी, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राज्यमंत्री अशोक चांदना, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, सैनिक कल्याण, गृहरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने मीनल डिफेंस एकेडमी कांवट सीकर में शनिवार को राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन कर गांव-गांव के खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों में 8 से 80 वर्ष तक के ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। खेल राज्यमंत्री चांदना ने कहा कि राज्य सरकार ने 600 से अधिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां दी है साथ ही खिलाड़ियों को खेलो इंडिया के माध्यम से जोड़कर उनके सपनों को साकार करने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि खेलों इंडिया में राजस्थान ने इस वर्ष 48 मेडल प्राप्त किए हैं तथा प्रदेश अंक तालिका में चौथे नंबर पर रहा है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

खेल राज्य मंत्री चांदना ने कहा की आज स्वास्थ्य लाभ के लिए खेलना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुरानी कहावत थी कि “पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे- कूदोगे होवोगे खराब” जो आज पूर्ण रूप से बदल चुकी है और नई कहावत “पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे- कूदोगे बनोगे लाजवाब” को राज्य सरकार साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरंतर खेलो को बढ़ावा दे रही है और राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को लगातार आगे बढ़ने का मौका दे रही है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, सैनिक कल्याण, गृहरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा की राजस्थान सरकार खेलों और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवा, खिलाड़ियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए खेलों में सुविधाओं को बढ़ाने का भरसक कार्य कर रही है।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि विधायक नीमकाथाना सुरेश मोदी, वाईस चांसलर शेखावाटी यूनिवर्सिटी प्रो. भागीरथ सिंह, अध्यक्ष राजस्थान राज्य कुश्ती संघ उम्मेद सिंह, महासचिव राजस्थान राज्य कुश्ती संघ नानू सिंह, सेवानिवृत्त आईपीएस रामदेव सिंह सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं कार्यक्रम उपस्थित रही।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...