Posted inPolitics News(राजनीति), Sikar News (सीकर समाचार)

राज्य सरकार ने प्रदेश के गरीब, किसान, मजदूर, युवाओं की आवाज को बुलन्द करने का काम किया – अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत

सीकर, केश कला बोर्ड अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के गरीब, किसान, मजदूर, युवाओं की आवाज को बुलन्द करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सभी वर्गो को साथ लेकर चलने का काम किया है। केश कला बोर्ड अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत मंगलवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।केश कला बोर्ड अध्यक्ष गहलोत ने कहा कि 26 जनवरी से भारत जोड़ो यात्रा के तहत ग्राम, ब्लॉक व बूथ लेवल पर हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम की शुरूआत की जायेगी। वहीं सीकर जिले के 8 विधानसभा क्षेत्र व 16 ब्लॉक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधिगणों की बैठक आयोजित की जायेगी। प्रेसवार्ता में उपसभापति अशोक चौधरी, बीसूका उपाध्यक्ष सुनीता गठाला सहित जनप्रनिधिगण व प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडियाकर्मी मौजूद थे।