Horoscope today / aaj ka Rashifal Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। 1 नवंबर 2025, शनिवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। आज गुरु कर्क राशि में उच्च के हैं, केतु सिंह में, शुक्र कन्या में, सूर्य तुला में और बुध-मंगल वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में हैं, जबकि शनि मीन राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा – मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल विस्तार से।
♈ मेष राशि (Aries Horoscope Today: Aaj Ka Mesh Rashi Ka Rashifal)

आज आय को लेकर चिंता बढ़ सकती है। मन थोड़ा परेशान रहेगा और किसी माध्यम से अजीब समाचार मिलने की संभावना है। यात्रा कष्टकारी साबित हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। कुल मिलाकर दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा, पर शाम तक राहत मिलेगी। सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें: मेष राशि के व्यक्ति का गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व
♉ वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today: Aaj Ka Vrishabh Rashi Ka Rashifal)

व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए किसी भी सरकारी या कानूनी मामले में उलझने से बचें। पिता और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जोखिम वाले निर्णयों से दूरी रखें। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा, लेकिन मानसिक थकान महसूस हो सकती है। शनिदेव को प्रणाम करें, लाभ होगा।
ये भी पढ़ें: वृषभ राशि के व्यक्ति का गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व
♊ मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today: Aaj Ka Mithun Rashi Ka Rashifal)

आज सम्मान से जुड़ी बातों में सावधानी बरतें। धर्म और कर्म के कार्यों में अतिवादी रवैया अपनाने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार में मध्यम लाभ के योग हैं। आज किसी जरूरतमंद को काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें: मिथुन राशि के व्यक्ति का गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व
♋ कर्क राशि (Cancer Horoscope Today: Aaj Ka Kark Rashi Ka Rashifal)

दिन थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष ठीक रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें, यह शुभ फल देगा।
ये भी पढ़ें: कर्क राशि के व्यक्ति का गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व
♌ सिंह राशि (Leo Horoscope Today: Aaj Ka Singh Rashi Ka Rashifal)

आज नौकरी में जोखिम न लें। प्रेमी-प्रेमिका को अपनी बातचीत पर ध्यान देना चाहिए, कोई गलतफहमी न बने। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है। यह समय मध्यम फल देने वाला है। काली वस्तु का दान करें, शुभ रहेगा।
♍ कन्या राशि (Virgo Horoscope Today: Aaj Ka Kanya Rashi Ka Rashifal)

शत्रुओं पर विजय मिलेगी लेकिन पैरों में चोट या थकान का अनुभव हो सकता है। कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी, पर अंततः सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। नीली वस्तु अपने पास रखें, भाग्य बढ़ेगा।
♎ तुला राशि (Libra Horoscope Today: Aaj Ka Tula Rashi Ka Rashifal)

मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। नकारात्मक विचारों से बचें और बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम में अनावश्यक विवाद से दूरी बनाएं। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। शनिदेव की आराधना करें, शुभ परिणाम मिलेंगे।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today: Aaj Ka Vrishchik Rashi Ka Rashifal)

घरेलू माहौल में तनाव की स्थिति बन सकती है। भूमि या वाहन खरीदारी को कुछ समय के लिए टाल दें। प्रेम और संतान पक्ष संतुलित रहेगा। व्यापार में सामान्य प्रगति रहेगी। पीली वस्तु पास रखें, शुभ रहेगा।
♐ धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today: Aaj Ka Dhanu Rashi Ka Rashifal)

आज व्यापारिक स्थितियां कुछ कमजोर दिख रही हैं। स्वास्थ्य में नाक, कान या गले से जुड़ी परेशानी संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में दूरी महसूस हो सकती है। नए कार्य की शुरुआत फिलहाल टाल दें। काली वस्तु का दान करें, यह शुभ रहेगा।
♑ मकर राशि (Capricorn Horoscope Today: Aaj Ka Makar Rashi Ka Rashifal)

धन हानि के योग बन रहे हैं, इसलिए निवेश में सावधानी रखें। पारिवारिक मतभेद भी संभव हैं। जुबान पर संयम रखें। प्रेम और संतान से संतोष मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। काली माता की आराधना से नकारात्मकता दूर होगी।
♒ कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today: Aaj Ka Kumbh Rashi Ka Rashifal)

स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव और मानसिक तनाव रह सकता है। चिंता, घबराहट और बेचैनी से मुक्ति पाने के लिए ध्यान या मेडिटेशन का सहारा लें। प्रेम-संबंध सामान्य रहेंगे। व्यापार भी मध्यम स्थिति में रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।
♓ मीन राशि (Pisces Horoscope Today: Aaj Ka Meen Rashi Ka Rashifal)

खर्च बढ़ने से मन परेशान रहेगा। सिरदर्द या नेत्र पीड़ा जैसी दिक्कतें संभव हैं। भय का वातावरण मन में चिंता बढ़ा सकता है। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। किसी जरूरतमंद को काली वस्तु का दान करें, लाभ मिलेगा।
31 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। जहां कुछ राशियों को नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। ग्रहों की चाल भले ही उतार-चढ़ाव भरी हो, लेकिन सही कर्म और सकारात्मक सोच से हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है।