Archive Notice: This article was originally published on 23 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj ka Rashifal 23 January 2026: आज बसंत पंचमी पर कई राशियों के लिए दिन सुबह रहने वाला है।  बता दे की ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपके दिन का आंकलन किया जाता है।  आज शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल मकर राशि में। चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में। दोपहर तक चंद्रमा मीन राशि के हो जाएंगे और शनि से संयोग करेंगे। चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों के लिए 23 जनवरी का हाल 

मेष आज का राशिफल – आज का दिन आर्थिक स्थिति के अनुसार आपका दिन अच्छा नहीं रहने वाला, कर्ज की स्थिति इत्यादि बनी रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।Aaj ka Rashifal

वृषभ आज का राशिफल – आज आपके यात्रा के योग बन रहे है, लेकिन मन परेशान रहेगा। भयग्रस्त रहेगा। समाचार अच्छा नहीं मिलेगा, लेकिन खराब भी नहीं होगा। प्रेम, संतान को लेकर भी मन में थोड़ा दुविधा रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन आज का राशिफल – आज के दिन आप शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगें। व्यापार अच्छा है। कोर्ट-कचहरी में विजय रहेगी। शुभ संकेत हैं- व्यापारिक मामले से, सरकारी मामले से। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क आज का राशिफल – भाग्य साथ नहीं देगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।Aaj ka Rashifal

सिंह आज का राशिफल – चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या आज का राशिफल – जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी में उत्थान करेंगे स्ट्रगल के साथ। प्रेम, संतान की स्थिति भी अच्छी रहेगी। शुभ संकेत। नीली वस्तु पास रखें।

तुला आज का राशिफल – शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है। नीली वस्तु पास रखें।Aaj ka Rashifal

वृश्चिक आज का राशिफल – बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु आज का राशिफल – भूमि या फिर किसी अन्य तरह की प्रॉपर्टी खरीदते समय ध्यान रखें। गृह कलह के संकेत हैं। मां का स्वास्थ्य और स्वयं का स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर आज का राशिफल – पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ आज का राशिफल – धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी, लेकिन अभी निवेश मत करिएगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। हरी वस्तु पास रखें।Aaj ka Rashifal

मीन आज का राशिफल – तबीयत खराब हो सकती है। थोड़ा सा रक्तचाप पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करें और नीली वस्तु का दान करें।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...