Archive Notice: This article was originally published on 9 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj ka Rashifal 9 February 2026: आज हफ्ते का पहला दिन कई राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है।  ग्रहों की चाल बदल चुकी है।  ग्रहों की चाल के अनुसार आपकी दैनिक दिनचर्या का आंकलन किया जाता है। और आज सोमवार को ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में वक्री गति से चल रहे हैं। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा तुला राशि में। सूर्य और मंगल मकर राशि में। बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष सोमवार का राशिफल : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा, मगर मौसम के एक्सपोइयर से अपना बचाव रखें।

वृष सोमवार का राशिफल : टैंस, अशांत, अस्थिर तथा डावांडोल मन के कारण आप किसी भी नई कोशिश को शुरू करने में घबराहट महसूस करेंगे।Aaj ka Rashifal

मिथुन सोमवार का राशिफल : संतान साथ देगी, सपोर्ट करेगी तथा आपकी किसी प्रॉब्लम को सुलझाने के लिए तैयार मिलेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

कर्क सोमवार का राशिफल : कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे तथा आपकी बात ध्यान के साथ सुनेंगे।

सिंह सोमवार का राशिफल : आम सितारा स्ट्रांग, बड़े लोगों के साथ मेल-मिलाप फ्रूटफुल रहेगा, शत्रु आपके समक्ष ठहरने की हिम्मत न कर सकेंगे।

कन्या सोमवार का राशिफल : व्यापार कारोबार में धन लाभ वाला समय, कारोबारी टूरिंग लाभ देगी, कामकाजी कामों को बड़े उत्साह के साथ निपटा सकेंगे।Aaj ka Rashifal

तुला सोमवार का राशिफल : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोशिशों, इरादों में कामयाबी मिलेगी, शुभ कामों में ध्यान, शीत वस्तुए परहेज के साथ यूज करें।

वृश्चिक सोमवार का राशिफल : सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा टाइट रखने तथा आपकी किसी पेमैंट को फंसाने वाला, उधारी में भी न फंसें।Aaj ka Rashifal

धनु सोमवार का राशिफल :  टीचिंग, कोचिंग, पुस्तक प्रकाशन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी, होटलिंग, लिकर का काम करने वालों की अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी।

मकर सोमवार का राशिफल : सरकारी तथा गैर-सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, दुश्मन आपके समक्ष अपने आपको बेबस सा महसूस करेंगे।

कुंभ सोमवार का राशिफल : आम सितारा मजबूत जो आपके पक्ष को दूसरों पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, मगर स्वभाव में क्रोध का असर रहेगा।Aaj ka Rashifal

मीन सोमवार का राशिफल : सितारा सेहत, खासकर पेट के लिए ढीला, नाप-तोल कर खान-पान करना ठीक रहेगा, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...