Archive Notice: This article was originally published on 20 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Holi 2026 Vastu Upay: रंगों का त्योहार होली हिंदू धर्म का मुख्य त्यौहार है। इस दिन लोग दुश्मनी भूलकर दुश्मनों को भी गले लगा लेते हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से भी इस त्यौहार का विशेष महत्व है। इस साल 4 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा।

धार्मिक दृष्टिकोण से होली का त्यौहार इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि होली की रात शक्तिशाली रातों में से एक मानी जाती है। जिस तरह दीपावली के दिन रात में मां लक्ष्मी का पूजन होता है इस तरह होलिका दहन पर रात को अग्नि पूजन का विशेष महत्व देखने को मिलता है। होलिका दहन के रात आप कुछ खास उपाय करके अपने जीवन की परेशानियों को दूर कर सकते हैं…

होली की रात जरूर करें ये खास उपाय

सूखा नारियल : होलिका दहन की रात को आप एक सूखा हुआ नारियल लेकर उसमें छेद कर दें। इसके बाद उसमें काला तिल पीली सरसों और कपूर का टुकड़ा डाल दे। होलिका की अग्नि की सात बार परिक्रमा करें और जो मन में मनोकामना है उसे बोल और उसे नारियल को आग में चढ़ा दे। इससे राहु और शनि दोष से मुक्ति मिलेगी साथ ही जीवन की परेशानियां दूर होगी।

काली हल्दी: काली हल्दी बहुत ही प्रभावशाली मानी जाती है। होलिका दहन की रात एक हल्दी का गांठ बांध ले और उसे गंगाजल से पवित्र करें और अब इस पर सिंदूर का तिलक लगा दे और मा लक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप करें।ऐसा करने से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा और कारोबार में तरक्की होगी।

चांदी का सिक्का: होलिका दहन की अगली सुबह थोड़ी सी रख घर पर लेकर आए और एक लाल कपड़े में चांदी के सिक्के के साथ इस बांधकर घर की तिजोरी में रख दें इससे धन की बरकत होगी और फिजूल खर्च कम हो जाएगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...