Posted inआध्यात्मिक समाचार (Spirituality News In Hindi)

मिथुन राशि के व्यक्ति का गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व

मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Today Horoscope in Hindi) – जानिए आज का दिन कैसा रहेगा मिथुन राशि के जातकों के लिए, लव लाइफ, करियर, धन और स्वास्थ्य के अनुसार Gemini Daily Astrology Prediction

मिथुन राशि व्यक्तित्व(Mithun Personality Traits)

मिथुन राशि के लोग अस्थिर स्वभाव के लेकिन आकर्षक व्यक्तित्व एवं चरित्र के होते हैं। उन्हें हर दिन नए परिवर्तन, भ्रमण और विविधता प्रिय होती है। ये बेहद हाजिर जवाब और फ़ुर्तीले होते हैं।

इन लोगों की जिज्ञासु प्रवृत्ति और चतुराई इनको सामाजिक समारोहों और किसी भी पार्टी में आकर्षण का केन्द्र बना देती हैं। ये लोग न केवल अच्छे वक्ता होते हैं बल्कि अच्छे श्रोता भी होते हैं।

मिथुन राशि वालों को घूमना-फिरना, गायन, सिलाई करना, सिनेमा देखना, किताबें पढ़ना आदि जैसी कलात्मक चीज़ों का शौक रहता है। ये एक समय में बहुत कुछ जानने की इच्छा रखते हैं।

इस राशि के जातक लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं, लेकिन वैसा होते ही इनकी रुचि उस व्यक्ति या वस्तु से समाप्त हो जाती है। ये चंचल प्रकृति के और घूमने-फिरने वाले स्वाभाग के होते हैं। इनकी सबसे बड़ी कमी यह है कि ये साहस-प्रिय नहीं होते हैं तथा ढोंग और आडंबर जैसी चीज़ों में अधिक रुचि लेते हैं।

मिथुन राशि के व्यक्ति राजनीति में चतुर होते हैं। ये दयावान, दृढ़ संकल्पी और धार्मिक रहते हैं। इस राशि के लोग सबके साथ एक समान व्यवहार रखते हैं। ये बेहद ईमानदार, सभ्य, चरित्रवान और सहनशील भी होते हैं। इनका हर काम अच्छे से सोच-विचार के बाद ही होता है।

मिथुन राशि का व्यक्ति अगर एक बार किसी को वचन दे दे या किसी चीज़ की संकल्प ले तो वे उसे निभाते हैं। ये लोग अपने उत्तरदायित्व को अच्छी तरह से निभाना अपना फर्ज मानते हैं।

इस राशि के जातक का कद औसत से ऊंचा होता है, शरीर छरहरा और रंग हल्का दबा हुआ होता है। इस राशि के जातक की आंखें तेज़, बाल हलके, नाक पतली, ठोढ़ी नुकिली और बाहें लंबी होती हैं।

इस राशि के लोग बोलने में मुखर होते हैं। मेष राशि के लोगों की मांसपेशियां कोमल और पतली होती हैं। इनके हाथ-पैर मॉडल की तरह लंबे होते हैं। इन लोगों कि उपस्थिति सुंदरता एवं तेज़ी प्रदान करती हैं। ये लोग नियंत्रित और शांतचित्त शैली में रहना पसंद करते हैं।

मिथुन राशि वाले व्यक्तियों के हाथ की बनावट त्रिकोणाकृति होती है।

मिथुन राशि के गुण-

ताकत: व्यावहारिक, बुद्धिमान, चतुर, सुखद, त्वरित-समझदार, आकर्षक

कमजोरी: असंगत, गपशप, आलसी

प्रतीक: जुडवा

तत्त्व: वायु

शरीर का अंग: हाथ और फेफड़े

राशि स्वामी: बुध

शुभ दिन: बुधवार

शुभ रंग : सिल्वर

भाग्यशाली अंक: 7

शुभ रत्न: पन्ना

मिथुन राशि अनुकूलता चार्ट-

प्राकृतिक समानता: मेष, सिंह, तुला, कुंभ

अच्छी अनुकूलता: मिथुन, धनु

उचित अनुकूलता: वृषभ, कर्क, वृश्चिक, मकर

कम अनुकूलता: कन्या, मीन