Posted inआध्यात्मिक समाचार (Spirituality News In Hindi)

Aaj Ka Rashifal :आज कैसा रहेगा आपका शनिवार का पूरा दिन, देखिये मेष राशि से लेकर मीन का 3 जनवरी का राशिफल?

Aaj Ka Rashifal 3 January 2026, आज का राशिफल: आज शनिवार को कई राशियों के भाग खुलने वाले है। बता दे की साल के तीसरे दिन कई राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वह सब निर्बर करेगा ग्रहों की स्थिति पर और आज ग्रहों की स्थिति- गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। चलिए जानते है मेष से मीन 3 जनवरी को सभी राशियों का राशिफल

मेष आज का राशिफल – आज का दिन आर्थिक स्थिति के लिए मजबूत रहेगा। व्यवसाहिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। प्रेम, संतान की स्थिति में काफी सुधार है और स्वास्थ्य भी आपका काफी अच्छा है। शुभ समय। पीली वस्तु पास रखना अच्छा होगा।Aaj Ka Rashifal

वृषभ आज का राशिफल – आज का दिन आपको मिला जुला प्रभाव देने वाला है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही हैं। धन का आवक बढ़ेगा। अपनी जबान पर आप काबू रखें। पीली वस्तु दान करना शुभ होगा।

मिथुन आज का राशिफल – आज के दिन आपकी तारीफ होने वाली है। सब के बिच आप इकलौते सितारे की तरह चमकेंगें। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। थोड़ा सा उदर रोग पर ध्यान रखिएगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क आज का राशिफल – खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। थोड़ा सा ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी लेकिन दबदबा आपका कायम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह आज का राशिफल – किसी भी निर्णय पर पहुंचना आपके लिए बहुत मुश्किल का कार्य होगा। संतान, प्रेम इत्यादि। लिखना, पढ़ना इत्यादि को लेकर के। लेकिन इस बीच आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा और आर्थिक मामले सुलझेंगे। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।Aaj Ka Rashifal

कन्या आज का राशिफल – घरेलू सुख बाधित रहेगा क्योंकि घर में कई तरीके की नेगेटिविटी, पॅाजिटिविटी, कंफ्यूजन, बहुत सारे लोगों का समावेश हो चुका है, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी और पिता का साथ होगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

तुला आज का राशिफल – पराक्रम रंग लाएगा। कौन गलत साथ दे रहा है। फिर भी व्यावसायिक सफलता आपकी होती रहेगी। भाग्य साथ देगा। थोड़ा मान-अपमान पर ध्यान रखिएगा। यात्रा लाभप्रद होगी। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक आज का राशिफल – चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु आज का राशिफल – तेज बढ़ रहा है। भाग्य साथ दे रहा है और कई तरीके की चीजें आपमें इस समय बढ़ी हुई हैं। थोड़ा सा यूरिन से संबंधित परेशानी हो सकती है। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। सुखद समय। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर आज का राशिफल – कर्ज की स्थिति सी लग रही है। प्रेम, संतान में दूरी। व्यापार मध्यम। शत्रुओं का तांडव जारी रहेगा लेकिन दबदबा आपका कायम रहेगा। काली जी की शरण में बने रहना लाभप्रद होगा।

कुंभ आज का राशिफल – भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। इसके अलावा प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन आज का राशिफल – व्यावसायिक सफलता मिल रही है। थोड़ा गृह कलह के संकेत होंगे लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी भी संभव है। स्वास्थ्य पर हल्का-फुल्का ध्यान रखिएगा बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।